गीले बालों में कभी शर्माती, कभी इठलाती बिकिनी पहन पूनम पांडे ने बरपाया कहर, फैंस के उड़े होश!

बिकिनी मॉडल पूनम पांडे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पूनम पांडे अक्सर अपनी हॉट फोटोज से इंटरनेट का तापमान बढ़ाती रहती हैं। हाल ही में पूनम पांडे ने अपनी बोल्ड और कामुक वीडियो इंटरनेट पर पोस्ट की है।
पूनम पांडे की ये वीडियो देखकर लोग खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो में पूनम पांडे कभी शर्मा,ती कभी इठलाती, तो कभी गीले बालों में मादक अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। बिकिनी में पानी के साथ अठखेलियां करती पूनम पांडे बेहद हॉट लग रही हैं। इसी वीडियो में वे समुद्र किनारे दौड़ती हुई भी नजर आ रही हैं। एनिमल प्रिंट में पहनी इस बिकिनी वीडियो को पोस्ट करते हुए पूनम पांडे ने लिखा है, Sky above, sand below, peace within .. यानी आसमान ऊपर है, रेत नीचे है और शांति उनके अंदर है। हालांकि पूनम पांडे की इस वीडियो को कुछ ही घंटों में 24 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
ये पहली बार नहीं है जब पूनम पांडे ने इस तरह की कोई वीडियो पोस्ट की है। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल नेटवर्किंद साइट पर पूनम पांडे वीडियोज और फोटोस पोस्ट करती रहती हैं। पिछले दिनों उन्होंने बाली में अपनी बिकिनी पार्टी वीडियोज, पूल पार्टी वीडियोज और वेकेशन की बोल्ड फोटोज पोस्ट की थी, जिसकी वजह से वे खूब सुर्खियों में रही।
हाल ही में पूनम पांडे ने बेहद हॉट अंदाज में एक ब्लू ड्रेस में फोटो शूट करवाया इसमें वे लॉन्जरी स्टाइल ड्रेस पहने हाथ में चूड़ा, मांग टीका और बिंदी लगाए सेक्सी अंदाज में पोज देती हुई नजर आ रही है।
नशा फेम एक्ट्रेस पूनम को इंस्टाग्राम पर लगभग 7 लाख लोग फॉलो करते हैं। हालांकि फॉलोअर्स बहुत अधिक नहीं हैं लेकिन इनकी एक-एक फोटो और वीडियो पर लाखों लाइक और कमेंट आते हैं। बता दें, पूनम पांडे इंस्टाग्राम पर जितनी एक्टिव है उतनी ही वे ट्विटर और यूट्यूब जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी एक्टिव रहती हैं।
काम के मोर्चे पर बात करें तो मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स के अलावा ऐसा माना जा रहा है कि पूनम पांडे जल्द ही लॉक अप गर्ल्स' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications