नसीर-विद्या की डर्टी पिक्चर

सिल्क स्मिता को उनके उत्तेजक हाव-भाव और कपड़ों के लिए जाना जाता है। फिल्म की शूटिंग जल्दी ही शुरू हो जाएगी। विद्या कहती हैं कि उनके लिए सिल्क स्मिता की भूमिका निभाना बहुत रोचक होगा क्योंकि उन दोनों के बीच कोई समानता नहीं है। उन्हें सिल्क स्मिता के किरदार के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। इस फिल्म के लिए पहले से वजनी विद्या को कम से कम 5 किलो वजन और बढ़ाना पड़ेगा।
इस फिल्म में विद्या के साथ अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे। विद्या और नसीर इससे पहले 'इश्किया' में साथ में काम कर चुके हैं जिसमें नसीर ने विद्या के अधेड़ प्रेमी का किरदार निभाया था।


Click it and Unblock the Notifications