विद्या को लुभाने चले नसीरुद्दीन
जाने-माने फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह(नसीर)ने फिल्म 'इश्किया' में अभिनेत्री विद्या बालन को लुभाने के लिए न सिर्फ अपने बाल रंगाए हैं, बल्कि दाढ़ी साफ कराने के साथ-साथ वजन भी घटाया है।
इससे पहले नसीर फिल्मों में बालों को रंगवाने से साफ इंकार करते रहे हैं। लेकिन फिल्म में नसीर ने 40 वर्ष का दिखने के लिए न सिर्फ वजन घटाया है बल्कि बाल को रंगाने के साथ ही दाढ़ी भी साफ कराई है।
नसीर ने बताया,"यह सही है इस फिल्म में मैं एक ऐसे 40 वर्षीय व्यक्ति का किरदार निभा रहा हूं अपनी पड़ोसन विद्या बालन को लुभाने के लिए ये सभी तरीके आजमाता है। फिल्म में विद्या एक विधवा की भूमिका निभा रही हैं और मेरे भांजे का किरदार अरशद वारसी निभा रहें हैं। "
पुणे में इस वक्त फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे कर रहे हैं। विद्या और नासिर में छन भी खूब रही है और उसने तो यहां तक कह दिया है कि नासिर उसके पसंदीदा अभिनेता हैं।


Click it and Unblock the Notifications