लिव इन रिलेशन में शाहिद के साथ नहीं नरगिस
फिल्म 'रॉकस्टार' से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली नरगिस फाखरी के पिछले दिनों रणबीर कपूर से अफेयर के चलते काफी सुर्खियों में रहीं लेकिन इन दिनों उनके प्रेम के चर्चे अभिनेता शाहिद कपूर से हैं। जिसकी वजह से वो बहुत ज्यादा परेशान और दुखी हैं।
इसलिए उन्होंने जोरदार से खंडन करते हुए कहा है कि वो अभी सिंगल है। जब वो किसी के साथ इनवाल्व होंगी तो जरूर लोगों को बतायेंगी इसलिए प्लीज अभी मेरे बारे में अफवायें फैलाना बंद कीजिये।
फाखरी का कहना है कि रॉकस्टार के बाद वे बॉलीवुड में अपना करियर मजबूती के साथ जमाना चाहती है, लेकिन बजाय फिल्मों के उनकी चर्चाएं रोमांस को लेकर हो रही हैं। जिससे उन्हें बहुत तकलीफ पहुंची है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों खबर आयी थी कि वो और शाहिद कपूर लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। गोवा के बीच पर शाहिद ने नरगिस के साथ ही बर्थ डे सेलिब्रेट किया है। जिसके बारे में नरगिस ने कहा कि सब कोरी बकवास है। यह सच है कि मैं शाहिद के बर्थ डे पर गोवा में थी लेकिन वहां आर लोग भी थे।


Click it and Unblock the Notifications
