नरगिस ने रणबीर कपूर को दिया चकमा

खबर तो यहां तक रणबीर ने अपनी मां नीतू कपूर से भी नरगिस को मिलवाया है और वे दोनों जल्द ही शादी करनेवाले हैं। लेकिन जनाब यह बॉलीवुड है। यहां हर दिन रिश्ते बनते और बिगड़ते हैं। इतनी जल्दी रनबीर का मन मान कैसे जाता। पहले दीपिका को भी उन्होंने दुखी किया था। और अब खबर यह है कि रणबीर को नरगिस ने चकमा दे दिया है। वे आजकल रनबीर कपूर के एक फिल्म वेक अप सिड के निर्देशक अयान मुखर्जी के साथ इन दिनों घूमती फिरती नजर आ रही हैं।
अखबार मुंबई मिरर ने खासतौर से इस बात का खुलासा किया है और दोनों के साथ घूमने और शॉपिंग करने की तसवीरें भी दिखाई हैं। जिसमें देख कर साफ पता चल रहा है कि दोनों में दोस्ती से अधिक कुछ है। ये क्या हुआ रणबीर। कहां आपने तो नरगिस के कितने सारे फिल्मों के निर्माता और निर्देशक से मिलाया और बजाय इसके की अब वह आपके करीब आये आयन बाजी मार कर ले जा रहा है।
अब इससे तो पुराने जमाने का वही गाना ही याद आता है भंवरे ने खिलाया फूल फूल को ले गया राजकुंवर। बेचारे रणबीर अब फिर से किसी और की तलाश में उन्हें कितना भटकना पड़ेगा। सो सैड। तो रनबीर आग बबूला होने से अच्छा है आप फिर से किसी नयी गर्लफ्रेंड की तलाश कर लें।


Click it and Unblock the Notifications











