उदय का दिल तोड़कर नर्गिस ने कहा हैप्पी बर्थडे!
अब उदय चोपड़ा तो नर्गिस के इस बयान को सुनकर शायद थोड़ा शॉक्ड हो गये हैं तभी तो उन्होंने नर्गिस की बर्थडे विश पर कोई कमेंट तक नहीं किया है। नर्गिस ने ट्विटर पर लिखा हैप्पी बर्थडे उदय चोपड़ा कहा हो तुम? मैंने पढ़ा कि हम शादी करने वाली हूं। क्या तुमने मुझे धोखा दे दिया? खैर जन्मदिन की खास बधाइयां। लेकिन हैरानी तो इस बात की है कि उदय चोपड़ा ने नर्गिस की विश का कोई जवाब तक नहीं दिया। नर्गिस जो कि उदय चोपडा़ की होने वाली पत्नी थीं की विश का उदय ने आखिर जवाब नहीं दिया कहीं ऐसा तो नहीं कि उदय नर्गिस की इस बात से नाराज़ हो और इसलिए उन्होंने उनकी नर्गिस की इस विश को इग्नोर कर दिया और सभी की विशेस का एक साथ जवाब देते हुए सबको धन्यवाद दे दिया।
उदय चोपड़ा ने ट्विटर पर जवाब देते हुए लिखा मेरे जन्मदिन पर विश करने करने के लिए आप सभी को थैंक यू। सभी को ढ़ेर सारा प्यार। ज्ञात हो कि पिछले साल ही नर्गिस फाखरी और उदय चोपड़ा के रोमांस की खबरें सुर्खियों में आई थीं और इस रिश्ते की बात तो उनकी शादी तक पहुचं गयी थी। लेकिन यश चोपड़ा के आकस्मिक निधन के बाद इस रिश्ते में खटास आ गयी। हालांकि यश चोपड़ा के निधन के बाद कई बार नर्गिस उदय चोपड़ा के घर पर नज़र आईं। लेकिन अब नर्गिस ने इस रिश्ते को ना कहकर वाकई उदय चोपड़ा के साथ साथ उनके घरवालों का दिल भी तोड़ दिया और अब उन्हें बर्थडे विश करके अपना प्यार जता रही हैं। वैरी बैड नर्गिस।


Click it and Unblock the Notifications
