..................... ये सीट जॉन-बिपाशा की है, यहां मत बैठो, This is John-Bipasha's seat so don't sit here - Hindi Filmibeat

ये सीट जॉन-बिपाशा की है, यहां मत बैठो

By Staff


टीवी एक्टर नारायणी शास्त्री और उसके दोस्त गौरव चौपडा को उस समय बहुत अपमान का अनुभव हुआ जब वे जुहु के पीवीआर थियेटर में फिल्म गोल के प्रीमियर में हिस्सा लेने गये, वहां बहुत ज्यादा भीड थी और जब वे दो खाली सीट पर बैठने गये तो उन्हें यूटीवी के आदमियों ने उस सीट पर यह कहकर बैठाने से मना कर दिया कि यह सीट जान अब्राह्म और उनकी प्रेमिका बिपासा बासू के लिए आरक्षित है और वे वहां नहीं बैठ सकते.

इससे अपमानित होकर नारायणी और गौरव ने वहां से खिसक जाने में ही अपनी भलाई समझी.

नारायणी ने कहा कि न जाने क्यों इतने लोगों को अपमानित करने के लिए बुला लिया जाता है, जब फिल्म प्रोडक्शन वाले सही इंतजाम नहीं कर सकते तो भला बुलाकर अपमानित करने का क्या तुक है. प्रीमियर शो में काफी भीड, अफरातफरी और बदइंतजामी का माहौल था. यही वजह थी कि वह गौरव के साथ फिर वहां से वापस चली आई.

बताया जाता है कि वहां बदइंतजामी का हाल यह था कि फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अरशद वारसी तक वी आई पी सीट की बजाय चौथी कतार में उपेक्षित होकर बैठे थे. शायद इसलिए कहा भी जाता है कि दुनिया गोल है और यहां बहुत गोलमाल है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X