नंदना के किस पर चली कैंची

आगामी 24 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में नंदना और नवोदित अभिनेता अनुभव आनंद पर तीन किसिंग सीन फिल्माए गए थे। अब फिल्म को एक फैमिली एंटरटेनर के तौर पर प्रमोट करने के इरादे से इन दृश्यों को हटा दिया गया है।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस फिल्म के निर्माताओं की योजना इसे एक साफ-सुथरी मनोरंजक फिल्म के तौर पर पेश करने की है। वे चाहते हैं कि उनकी फिल्म ऐसी हो, जिसे पूरा परिवार एक साथ मिलकर देख सके। यही वजह है कि उन्होंने फिल्म की मुख्य जोड़ी के बीच फिल्माए गए किसिंग सीन को हटाने का निर्णय लिया।
इस फिल्म में अनुभव व नंदना के अलावा अनुपम खेर और बोमन ईरानी की भी अहम भूमिकाएं हैं। फिल्म की कहानी अंतरजातीय विवाह के इर्द-गिर्द घूमती है।
ajmal zaheer ahmad anubhav anand anupam kher अजमल जहीर अहमद अनुपम खेर अनुभव आनंद नंदना सेन परफेक्ट मिसमैच बालीवुड बोमन ईरानी bollywood boman irani nandana sen perfect mismatch


Click it and Unblock the Notifications