नाना ने बोला- सॉरी प्रकाश झा
नाना पाटेकर, प्रकाश झा से हुए अपने विवाद पर बेहद दुखी हैं। उनके मुताबिक उन्हे भगवान कृष्ण का किरदार निभाना था जिसमे उन्हे थोड़ा गाना भी था। नाना की आवाज अच्छी नहीं है इसलिए ये गाना राशिद खान की आवाज में रिकॉर्ड किया गया था, पर नाना के सेट में पहुंचने के बाद उनसे गाने के लिए कहा गया क्योंकि गाना किसी वजह से रिकॉर्ड से गायब हो गया था।
नाना का कहना है कि उन्हे गाना नहीं आता और प्रकाश उन्हे गाने के लिए मजबूर कर रहे थे। बस इसी बात पर वो अपना आपा खो बैठे और उन्होने प्रकाश झा को इस बुरी तरह फटकारा कि प्रकाश की आंखों में आंसू आ गए।
नाना अपने व्यहवार पर काफी दुखी दिखायी दिए। वो शूटिंग के नुकसान की भरपायी करने के लिए भी तैयार हैं। नाना का कहना है कि वह अपने किए पर काफी शर्मिंदा हैं। उन्हे उम्मीद है कि प्रकाश इस विवाद को जल्द ही भुला देंगे और ज्यादा लंबा नहीं खींचेंगें क्योंकि वो दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications