जब नाना बने क्लेपर ब्वाय
बालीवुड में वाकई नाना पाटेकर सबसे अनूठे इंसान हैं, जिसे वे गाहे बगाहे साबित करते रहते हैं. अब देखिये न फिल्म वेल्कम की शूटिंग के दौरान भारी भरकम फिरोज खान को देखकर एक सहायक निर्देशक घबरा गया और क्लेप नही दे पाया तो स्वयं नाना पाटेकर ने क्लेप देने का फैसला किया और वे फिर सारे दिन क्लेप मारकर क्लेपर ब्वाय बने रहे. नाना की इस अदा पर पूरी यूनिट फिदा हो गई.
बताया जाता है कि जैसे ही क्लेपर ब्वाय फिरोज खान के दृश्य में क्लेप मारने आया तो घबरा गया और सही तरीके से क्लेप नही मार पाया और वह बार बार यही गलती करता रहा.
इससे निर्देशक अनीश बज्मी नाराज हो गये लेकिन नाना ने फिर स्वयं क्लेप अपने हाथ में लेकर क्लेप मारने शुरु किये. इसके बाद तो नाना को क्लेप मारने में ही मजा आने लगा और वे सारे दिन शूटिंग में सहायक निर्देशक बन क्लेप मारते रहे.


Click it and Unblock the Notifications