जब सौ किलो की औरत को उठाया नाना ने..!
इसमें कोई शक नही कि नाना पाटेकर में वास्तव में दम है. जिस सौ किलो से भी ज्यादा वजनदार औरत को उठाने में अच्छे अच्छे पहलवान हीरो को पसीना आ जाये, उसे नाना पाटेकर ने उठा लिया, वो भी एक बार नही, बल्कि रीटेक करके पूरे छह बार उठाया, जिसे देखकर शूटिंग में मौजूद सभी लोगो ने दांतो तले अंगुली दबा ली.
हुआ यूं कि नाना फिल्म हार्न ओ के प्लीज की शूटिंग कर रहे थे. फिल्म की शूटिंग में उन्हें अभिनेत्री निर्मिति सावंत को उठाना था. निर्मिति का वजन ही 100 किलो से ज्यादा है. सबको यही लग रग था कि 57 वर्षीय नाना की अब खैर नही. लेकिन घोर आश्चर्य, नाना ने निर्मिति को आनन फानन में न सिर्फ उठा लिया बल्कि उसे लेकर 15-20 फीट तक चले भी, जिसे देखकर सभी दंग रह गये. भारी भरकम निर्मिति को सिर्फ एक बार ही उठा के ले जाना पडता तो भी गनीमत थी, उन्हें इस शाट के छह बार रीटेक भी करने पडे, तब जाकर कहीं शाट ओ के हुआ.
यह सीन देने में नाना की क्या हालत हुई होगी, यह तो मालूम नही. लेकिन नाना को यह कहते जरुर सुना गया कि पता नही एक्टिंग करने का पैसा देते हैं, या कसरत करने का. क्या क्या करना पडता है.
खैर हमें तो लगता है निर्मिति नाना पाटेकर की बाहॉं में झूलकर खुशी से फूली नही समाई होगी. आखिर कोई तो मर्द है इंडस्ट्री में, जो उसे उठा सकता है..!


Click it and Unblock the Notifications