..................... Namastey England story details - Akshay Kumar romance two ladies - Hindi Filmibeat

#PlotLeak: नमस्ते इंग्लैंड में डबल रोमांस करेंगे अक्षय...एक घरवाली...एक बाहरवाली!

By Trisha

अक्षय कुमार स्टारर नमस्ते इंग्लैंड का काम अगस्त में शुरू हो जाएगा और हाल ही में फैन्स को खबर मिली कि फिल्म में अक्षय के साथ नज़र आएंगी सोनाक्षी सिन्हा। लेकिन खबर यहीं खत्म नहीं होती है जनाब, दरअसल फिल्म में अक्षय कुमार एक नहीं दो रोमांस करते दिखेंगे।

और ये दूसरा फिरंगी रोमांस होगी आएशा शर्मा के साथ। आएशा शर्मा फिल्म में बनेंगी बाहरवाली और सोनाक्षी सिन्हा बनेंगी घरवाली। और इस घरवाली बाहरवाली के बीच में फंस जाएंगे अक्षय कुमार।
[[LEAKED: रूस्तम अक्षय...एक बंदूक...एक पुराना राज़] ]

और जिस तरह नमस्ते लंदन में अक्षय कुमार ने फिरंगी से अपना प्यार यानि कि कैटरीना कैफ छीन ली थी उसी तरह इस बार सोनाक्षी सिन्हा भी एक फिरंगी यानि कि आएशा शर्मा से अपना प्यार यानि कि अक्षय कुमार छीन लेंगी।

फिल्म को लेकर सारी तैयारियां हो चुकी हैं और अक्षय कुमार 2.0 और रूस्तम से फ्री होते ही इस फिल्म में जुट जाएंगे और हो सकता है कि फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज़ हो जाए क्योंकि अभी तक इस साल अक्षय की तीन ही फिल्में आ रही हैं।

जानिए उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X