नागेश कुकुनर पर सवार हुआ इश्क का भूत
कहते हैं जब इश्क का भूत सर पर सवार हो जाता है तो इंसान को कुछ भी नही सूझता है और वह प्रेमिका के हाथ में कठपुतली की तरह नाचता है. यही हाल आजकल फिल्म निर्देशक नागेश कुकुनर का हो रखा है.
पता चला है कि वे अपनी सहायिका इलाही हिपतूला के प्यार में गिरफ्तार हो रखे हैं. इश्क के चक्कर में हाल यह हो गया है कि इलाही अब कुकुनर की निर्देशन प्रतिभा पर ही उंगली उठाने लगी है और बेचारे कुकुनर दिल के हाथों मजबूर होकर कुछ भी नही कह पाते हैं और इलाही की हर बात बात मानते हैं.
बताया जाता है कि जब वे अपनी फिल्म तस्वीर की शूटिंग कनाडा में कर रहे थे, उन्होंने अक्षय कुमार के कुछ सीन लिये और उन्हे ओ के कर दिया. लेकिन तभी इलाही आई और इस सीन की शूटिंग को मानीटर पर देखने लगी.
उसे इस सीन में अक्षय का काम पसंद नही आया और उसने वापस इस सीन की शूटिंग करने के लिये अक्षय से कहा. अक्षय ने फिर अपना गुस्सा दबाकर इस सीन की वापस शूटिंग की. पूरी यूनिट हैरान थी कि जब निर्देशक कुकुनर ने ही अक्षय के सीन को ओ के कर दिया था तो फिर इलाही को भला दुबारा शूटिंग करवाने की क्या जरुरत थी. लेकिन बेचारे कुकुनर भी क्या करे.
जिसके सर चढे इश्क का बुखार, फिर वो नाचे बीच बाजार..लेकिन कुकुनर को इश्क के साथ ही अपने कैरियर का भी ध्यान रखना चाहिये, कहीं ऐसा न हो कि नादान सहायिका के चक्कर में कैरियर ही चौपट हो जाये और उसके बाद वह स्वयं भी फरार हो जाये.


Click it and Unblock the Notifications