अक्षय का काम पसंद आया: कुकनूर

नागेश की आगामी फिल्म '8x10 तस्वीर' में अक्षय कुमार अभिनय कर रहे हैं। नागेश की यह पहली एक्शन प्रधान फिल्म होगी।
नागेश ने कहा, "फिल्म में अक्षय कुमार को इसी कारण लाया गया क्योंकि वह एक्शन फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। हमें खुशी इस बात की है कि उन्होंने भी मेरी फिल्म में काम करने की इच्छा जाहिर की।"
नागेश ने कहा कि फिल्म में अक्षय कुमार जय का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में शर्मिला टैगोर, आयशा टाकिया और जावेद जाफरी भी नजर आएंगे।
नागेश ने इससे पूर्व बॉलीवुड को 'हैदराबाद ब्ल्यूज', 'इकबाल' और 'डोर' जैसी फिल्में दी हैं।


Click it and Unblock the Notifications