..................... सरोज से पहले माधुरी के साथ नचले 'Nach Le' with Madhuri and Saroj - Hindi Filmibeat

सरोज से पहले माधुरी के साथ नचले

By Staff


आपने एक कहावत तो सुनी होगी “गुरु गुड ही रहा और चेला शक्कर हो गया", अरे भई यदि नहीं सुनी हो तो हमसे सुन लीजिए। इस कहावत के साथ इसका एक ताजा उदाहरण भी हम आपको बताने वाले हैं. यह तो सभी जानते हैं कि माधुरी दीक्षित को बेहतरीन डांसर बनाने में सरोज खान का बहुत बडा हाथ रहा है या यूं कहं तो गलत नहीं होगा कि सरोज, माधुरी की गुरु हैं और माधुरी सरोज की चेला अर्थात शिष्य. गुरु शिष्य की यह जोडी फिल्म “तेज़ाब" से शुरु हुई और “देवदास" तक चली. बॉलीवुड में डांस सीखाने वाले तो बहुत आए मगर बतौर नायिका डांस के नए मायने सीखाने वाली माधुरी पहली थी. मगर उन्हें डांस के मायने सीखाए किसने यह तो जग जाहिर बात है. शादी के बाद जब वे फिर एक बार बॉलीवुड में आ रही हैं तो दर्शकों के साथ उनके डांस प्रेमियों को उनके डांस का इंतज़ार है. शायद यही वजह है कि वे पूरी तरह से डांस पर आधारित फिल्म “आ जा नचले" से दुबारा बॉलीवुड में कदम रख रही हैं.

मज़े की बात यह है कि जहां एक तरफ माधुरी फिल्म “आ जा नचले" से अपने जलवों को रूपहले पर्दे पर दुबारा ज़िंदा करना चाहती हैं वहीं सरोज खान “एन डी टी वी इमेजिन" इस नए चैनल पर “नचले वे विथ सरोज खान" कार्यक्रम के माध्यम से सभी दर्शकों को माधुरी की तरह नचाने वाली हैं। इन दोनों के नाम के साथ यह भी समानता है कि दोनों ही अपने चाहने वालों को अपने साथ नाचने का आमंत्रण दे रही हैं. इन दोनों में फर्क है तो सिर्फ इतना कि शिष्या माधुरी की फिल्म “आ जा नचले" नवंबर माह में आ रही है तो गुरु सरोज खान का कार्यक्रम “नचले वे विथ सरोज खान" जनवरी माह में. यानी कि गुरु से पहले शिष्या के बाज़ी मार लेने के आसार कहीं अधिक हैं. लेकिन हमें यकीन है सरोज जी इस बात से ज़रा भी आहत नहीं होंगी क्योंकि हमारे यहां जो सदियों से गुरु शिष्य की परंपरा चली आ रही हैं उसमें शिष्य का आगे बढना ही गुरु की महानता को साबित करता है. हैं ना.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X