मेरी पत्नी काफी बोल्ड है: अक्षय
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का कहना है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं मानसिक रूप से अधिक सशक्त होती हैं।
इटली में साजिद खान की आगामी फिल्म 'हाउसफुल' की शूटिंग में व्यस्त अक्षय ने कहा, "मुझे अपनी पत्नी से प्यार इस वजह से नहीं हुआ क्योंकि उन्हें नृत्य करना आता है। मुझे ट्विंकल पसंद हैं क्योंकि उसे लड़ना आता है और उसे डर भी नहीं लगता है।"
अक्षय ने कहा कि महिलाएं मानसिक रूप से अधिक सशक्त होती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाएं मानसिक के साथ शारीरिक रूप से भी मजबूत होती हैं।
अक्षय ने कहा, "यदि पुरुष खुद को सबसे अधिक शक्तिशाली मानते हैं तो ईश्वर ने यह क्यों सुनश्चित किया कि बच्चे को केवल महिला ही जन्म दे सकती है?" उन्होंने कहा कि इसी वजह से महिलाओं को वह हर क्षेत्र में पुरुषों की तुलना में अधिक शक्तिशाली मानते हैं।


Click it and Unblock the Notifications