हिमेश की सफलता में उनके बेटे का हाथ

हिमेश कोई जादू टोना जानते हैं क्या? अरे नही बात कुछ और ही है । उनकी सफलता के पीछे उनके 11 साल के बेटे स्वयम का हाथ है जिसे वे बेटे से ज्यादा अपना दोस्त समझते है।
हिमेश मानते हैं कि उनका बेटा उनके लिये बहुत भाग्यशाली है और उसकी वजह से ही उसकी फिल्म हिट होती है। हिमेश ने फिल्म कर्ज्ज्ज को देखने के लिये आमंत्रित मेहमानो की लंबी सूची तैयार की।
इसमें उन्होंने मूल कर्ज के कलाकार और निर्माता जैसे सुभाष घई, ऋषि कपूर, टीना अंबानी, सिमी ग्रेवाल और राज किरण आदि को भी आमंत्रित किया लेकिन जिस व्यक्ति को उसने अपनी सूची में सबसे आगे रखा, वह उनका अपना बेटा स्वयम है।


Click it and Unblock the Notifications