तीन हसीनाओं से खुश हैं 'प्रिंस'
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय ने अपनी आने वाली फिल्म 'प्रिंस-इट इज शोटाइम' में कई सारे हैरतअंगेज सीन दिए हैं। ये एक ऐसी फिल्म है जिसमे आपको खूब सारे स्टंट सीन देखने को मिलेंगे।
विवेक का कहना है कि एक्शन से भरी इस रोमाचंक फिल्म में वह अपने सह कलाकारों के अभिनय से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, "फिल्म में मैंने तीन सुंदरियों के साथ काम किया है। इन सभी के साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा हालांकि मेरे लिए अंतरंग दृश्यों की शूटिंग सहज नहीं होती है। लेकिन इन तीनों की वजह से वो भी आराम से हो गई।"
विवेक ने कहा कि फिल्म में उन्होंने कई एक्शन दृश्य दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक्शन दृश्यों के दौरान जब तीनों अभिनेत्रियां डर जाती थीं तो वह उन्हें समझाते थे। उन्होंने कहा, "मैं उनसे कहता था कि डरने की कोई बात नहीं है।" वैसे हम कहेंगे बढ़िया है विवेक, अपने साथी कलाकारों की तारीफ करना कोई आपसे सीखे।


Click it and Unblock the Notifications











