आमना मेरी करीबी दोस्त है: आफताब
बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी यूं तो आफताब शिवदासानी के साथ अपने संबंधों से इंकार करते रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपना 31वां जन्मदिन उनके साथ ही मनाया। आमना आफताफ ने फिल्म 'आलू चाट' में एक साथ काम किया है।
शिवदासानी ने बताया, "मैंने जन्मदिन के मौके पर एक छोटी सी पार्टी की थी। आमना मेरी बहुत ही करीबी एवं प्रिय दोस्त है। हालांकि उसके साथ क्या रिश्ते हैं इस बारे में मैं कुछ भी नही कहना चाहता। शादी के बारे में सोच रहा हूं, लेकिन अभी उसमें वक्त है।"
हालांकि उन्होंने कबूल किया कि आमना खूबसूरत लड़की है और उनकी बहुत ही करीबी दोस्त है। इससे पहले शिवदासानी का नाम याना गुप्ता और ईशा देओल के साथ भी जोड़ा जा रहा था।


Click it and Unblock the Notifications