काजोल जैसी भूमिका निभाना चाहती हूं :दीपिका
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में जिस तरह की भूमिका अभिनेत्री काजोल ने निभाई थी वैसी ही भूमिका निभाना उनका सपना है। उन्होंने कहा कि वह रोमांटिक फिल्मों में भूमिका निभाना पंसद करती हैं। जैसे बचना ऐ हसीनों, चांदनी चौक टू चाइना, लव आजकल, हाउसफुल और ब्रेक के बाद।
उन्होंने कहा, "दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे उस समय आई थी जब हम बड़े हो रहे थे और उस समय काफी भारतीय सिनेमा देख रहे थे। उस समय माता-पिता फिल्मों में प्रेमी-प्रेमिकाओं का विरोध करते थे और प्रेमी-प्रेमिका एक साथ रहने को लेकर अड़े रहते थे, लेकिन बाद में माता-पिता को उनका विरोध बंद करना पड़ता था। पर्दे पर बहुत ड्रामा होता था। गाने स्विट्जरलैंड में शूट किए गए होते थे। मैं उनको बहुत पसंद करती थी।"
वर्ष 2007 में 'ओम शांति ओम' से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका कहती है कि वह दिलवाले.. को बहुत पंसद करती हैं और उनके सपने की भूमिका काजोल जैसी भूमिका निभाना है। उन्होंने कहा कि नए दर्शक के रूप में वह हमेशा रोमांटिक कॉमेडी पसंद करती है और इसलिए उन्हे ऐसी फिल्में पसंद हैं।


Click it and Unblock the Notifications