पापा को आइकन नहीं मानते आदित्य नारायण

इसके बावजूद कि उन्हें अपनी पहचान अपने पिता की बदौलत मिली है आदित्य औरों की तरह अपने पिता को अपना आदर्श नहीं मानते। आदित्य का कहना है कि आज के दौर में आदर्श मानकर चलना बेहद मुश्किल है। आप किसी की बदौलत अपनी पहचान नहीं बना सकते है। इसके लिए आपको खुद मेहनत करनी पड़ती है।
आदित्य का कहना है कि उन्हें हमेशा उनके पापा का साथ और मार्गदर्शन मिला है लेकिन इसके बावजूद उनका मानना है 'मैंने मेहनत की है और सिर्फ पिता के सहारे मैं आगे नहीं बढ़ा हूं। मैं बस यही मनाता हूं कि आज के दौर में अगर आप अच्छे कलाकार हैं तभी आप अच्छा काम कर सकते हैं। मुझे पापा का सहयोग तो मिला है लेकिन मेहनत मेरी अपनी है।'
आदित्य का ये भी कहा कि उन्हें अलग तरह के किरदार निभाने हैं। वे हास्य किरदार भी निभाना चाहेंगे। वे ये भी कहते हैं कि अभी वे बेहद कम उम्र के हैं और अभी उन्हें बहुत काम सीखना है और वो किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications