'कुर्बान' आज की प्रासंगिक फिल्म
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने कहा है कि आगामी फिल्म 'कुर्बान' में बतौर मुस्लिम अभिनेता अभिनय करना उनके लिए फक्र की बात है।
सैफ ने कहा, "मुस्लिम के तौर पर कुर्बान में अभिनय करना गर्व की बात है। यह आज के दौर का सबसे प्रासंगिक फिल्म है। आज के दौर में इस तरह के फिल्मों की मांग है। "
फिल्म 'कुर्बान' एक रोमांटिक थ्रिलर है। फिल्म का निर्माण करन जौहर प्रोडक्सन के बैनर तले हुआ है। फिल्म के निर्देशक रेनसिल डीसिल्वा हैं।
फिल्म में सैफ के अलावा अभिनेत्री करीना कपूर, विवेक ओबराय, दिया मिर्जा, किरण खेर और ओम पुरी नजर आएंगे। यह फिल्म 27 नवंबर को प्रदर्शित होगी।
ओम पुरी करीना कपूर किरण खेर दिया मिर्जा विवेक ओबराय सैफ अली खान diya mirza kareena kapoor kirron kher om puri saif ali khan vivek oberoi


Click it and Unblock the Notifications