हेमा ने शाहरूख को दिया ज्यादा महत्व

Hema Malini
हेमा मालिनी ने अपनी फिल्म 'टेल मी ओ खुदा' के म्युजिक रिलीज पर बॉलीवुड के कई हस्तियों को बुलाया जिनमें अक्षय कुमार, डिम्पल कपाड़िया, यश चोपड़ा और शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल थे।

सभी समय पर पहुंच गए थे। इंतजार हो रहा था तो किंग शाहरुख खान का, जिनके हाथों से केक कटना तय था लेकिन उनके पास इतना काम है कि किसी भी जगह पर वो सहीं समय पर नहीं पहुंच पाते। खैर हेमा ने शाहरूख का अंत तक इंतजार किया और मेहमानों को भी शाहरूख का इंतजार करना पड़ा।

हेमा जिस तरह से शाहरुख के लिए इंतजार कर रही थी वो अक्षय कुमार को रास नही आया वो शाहरूख के आने से पहले ही डिंपल को लेकर वे चले गए। शाहरुख जब पहुंचे तब तक आधे से ज्यादा मेहमान जा चुके थे।

हम आपको बता दें कि इस दिवाली पर शाहरुख और हेमा दोनों की फिल्में एक-दूसरे के सामने हैं। शाहरुख की 'रा वन' 26 अक्टूबर को रिलीज हो रही है वहीं हेमा की 'टेल मी ओ खुदा' 27 अक्टूबर को पर्दे पर आ रही है।

इस पार्टी में हेमा का शाहरुख को इतना ज्यादा महत्व देना अक्षय को अखर गया, आखिर वो भी एक सुपरस्टार हैं और समय पर पहुंचे थे, उनकी भी कद्र उतनी ही की जानी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X