काजोल बनेगी दोबारा मां

'माई नेम इज खान' में शाहरुख खान के साथ जबर्दस्त केमिस्ट्री से दर्शकों की वाह वाही लूटने वाली काजोल अब दोबारा फिल्मी दुनिया से ब्रेक लेने की प्लानिंग कर रही हैं। गौरतलब है कि काजोल दूसरी बार प्रेगनेंट हैं और कहने की जरूरत नहीं है कि दूसरे बच्चे के दुनिया में आने की आहट से वह बेहद खुश भी हैं। फिलहाल काजोल ने धर्मा प्रॉडक्शन की अनाम फिल्म की शूटिंग पूरी की है।
देखें : कैटरीना का क्रिकेट
गौरतलब है कि यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'स्टेप मॉम' की रीमेक है। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं और इसमें काजोल के अलावा करीना कपूर और अर्जुन रामपाल भी काम कर रहे हैं।
पढ़े : लाइफस्टाइल के बारे में
रीयल लाइफ में सात साल की बेटी न्यासा की मां काजोल कहती हैं, 'मुझे अब न्यासा से थोड़ी दूरी बढ़ानी होगी। दरअसल, मैं उसके ऊपर कुछ ज्यादा ही डिपेंडेट हूं, जबकि वह मेरे ऊपर डिपेंडेट नहीं है। वह हर चीज को अपने तरीके से करती है। जबकि मैं उसका ध्यान रखने के लिए उसके आस-पास चक्कर काटती रहती हूं।'
देखें :गे पार्टी में सेलीना जेटली
काजोल इंडस्ट्री की उन चुनिंदा हीरोइनों में से हैं, जिन्होंने अपने करियर के पीक पर फिल्मों से ब्रेक लिया। दूसरी बार भी वह ऐसे वक्त पर ब्रेक ले रही हैं, जब 'माई नेम इज खान' में उनके जबर्दस्त रोल की हर ओर चर्चा हो रही है। काजोल आपके चाहनेवालों को आपकी वापसी का बेसब्री से इंतजार रहेगा ।


Click it and Unblock the Notifications