सलमान से प्रभावित ऐश्वर्या बनीं रीयल बॉडीगार्ड
बॉलीवुड की आदर्श बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के ऊपर लगता है कि अभी भी बॉलीवुड के बॉडीगार्ड सलमान खान का काफी असर है तभी तो वो पर्दे पर नहीं रीयल लाईफ में बॉडीगार्ड बन गयी है। एक कार्यक्रम के दौरान ऐश अपनी बेटी आरध्या को लेकर कुछ ज्यादा ही सहज दिख रही थीं। वो बार-बार अपनी प्यारी साहबजादी को लेकर कैमरे से बचाने की कोशिश कर रही थीं लेकिन जब उनकी कोशिश नाकाम हो गयी तो उन्होंने कह ही डाला वो जो उनके दिल में था।
अपनी मोहक आवाज में ऐश ने मीडिया वालों से कहा कि वो समझ सकती है कि मीडिया वालों का काम है फोटो खींचना और बाइट लेना लेकिन वो नहीं चाहती कि अभी से ही उनकी बेटी इन सारी चीजों का हिस्सा बनें। मैं भी एक मां हूं और हर मां अपनी बच्ची के लिए ऐसा ही सोचती है, उम्मीद है कि आप लोग मेरी बात समझ रहे होंगे जिसके बाद उनकी बेटी को घेर कर बैठे कैमरामैन और पत्रकारों ने वहां से जमावड़ा हटा लिया।ऐश ने फिल्मी दुनिया की वापसी पर बोला कि अभी तो आराध्या के चलते 24 घंटे व्यस्त रहती हूं, जब भी वापसी करूंगी आप लोगों को जरूर बताऊंगी। चिंता मत कीजिये मैं मीडिया की सराहना करती हूं उसके खिलाफ नहीं हूं। गौरतलब है ऐश-अभि की बेटी अगले महीने की 16 तारीख को एक साल की हो जायेगी।


Click it and Unblock the Notifications
