'फैशन' को भूल नही पाई मुग्धा
फिल्म फैशन से सुर्खियों में आई मुग्धा गोडसे आज भी उस दिन को याद करती है जब फिल्म के हिट होने पर उन्हे काफी प्रशंसा मिली थी। आज मुग्धा के पास दो फिल्में है। एक तो मधुर की फिल्म जेल है जिसमें वे नील नीतिन मुकेश के साथ काम कर रही है।
मधुर भंडारकर अपनी फिल्मों के कलाकारों को दुबारा नही लेते है लेकिन मुग्धा इस मामले में अपवाद रही है। मुग्धा की दूसरी फिल्म अजय देवगन की आज द बेस्ट है।
फिल्मों में आने को लेकर मुग्धा का कहना है कि सिनेमा का पावर मुझे उस वक्त पता चला जब आईफा पुरस्कारों के दौरान लोग मेरा नाम लेकर चिल्ला रहे थे। माडल को ज्यादातर लोग नही जानते है लेकिन फिल्मी हीरो हीरोइनों की पहुंच घर घर तक हो जाती है।
मुग्धा का परिवार उनकी सफलता को देखकर काफी खुश है।
जेल नील नीतिन मुकेश फैशन बालीवुड मधुर भंडाकर मुग्धा गोडसे bollywood fashion iifa awards 2009 jail madhur bhandarkar mugdha godse neil nitin mukesh


Click it and Unblock the Notifications