फरदीन ने मुग्धा को कार्टून कहा
ज्यादा चौंकने की बात नहीं है फरदीन खान ने मुग्धा का मजाक उड़ाने के लिए कार्टून नहीं कहा है बल्कि फिल्म आल दे बेस्ट में उनका रोल कार्टून पोपेय की महिला पात्र कार्टून आलिव ओयेल की तरह है।
इसलिए फरदीन उन्हे ओलिव ओयेल कहने लगे है। मुग्धा ने इस बारे में बताया, " हां फरदीन मुझे आलिव ही बुलाने लगा है। मुझे लगता है कि वह बहुत ज्यादा चीजों पर विचार करता है। फिल्म में मेरा रोल ओलिव के पात्र से मिलता जुलता है। फरदीन ने यह बात नोटिस की और तब से मुझे उस पात्र के नाम से बुलाने लगा।"
तो जब मुग्धा ओलिव गर्ल है तो फिर फरदीन पोपेय द सेलर है। अब इन दोनों की कॉमेडी खूब जमेगी।


Click it and Unblock the Notifications