बर्फ में रेड बिकिनी पहन नशीले अंदाज में बहकी ये हसीना, लोग बोले- ''Hottest snowfall''!

एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 4 से चर्चा में आई Mehak Sembhy आजकल इंस्टाग्राम पर खूब चर्चा में भी बनी हुई हैं। दरअसल, महक ने हाल ही में अपनी एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वे रेड हॉट बिकिनी में कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली महक ने रेड हॉट बिकनी पहनी हुई है। वीडियो के बैकग्राउंड में साफ पता चल रहा है कि वे किसी बर्फीली जगह पर हैं जहां हैवी स्नोफॉल के बाद पहाड़ियां बर्फ से ढकी हुई हैं। अपने लुक को हॉट बनाने के लिए महक ने लॉन्ग कोट, लॉन्ग बूट और गॉगल्स के साथ और कैप भी पहनी हुई है।
वीडियो में महक कातिलाना अंदाज में हाथ में गन लिए नजर आ रही हैं और अपने फैंस को शूट करती हुई भी दिख रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए महक में लिखा है हॉट और कोल्ड। उन्होंने ये भी हिंट दिया है कि वे हिमालय, कुफरी में ट्रेवल कर रही हैं। हालांकि ये बात क्लीयर नहीं हो पाई है कि ये वीडियो एमटीवी स्प्लिट्सविला X2 का हिस्सा है या नहीं। एमटीवी इंडिया में महक का ये अंदाज दिखता है या नहीं, ये तो उनके फैंस ही डिसाइड करेंगे लेकिन महक ने वीडियो को पोस्ट करते हुए एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 4 के साथ ही एमटीवी इंडिया को भी टैग किया है।
महक के फैंस को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और वे इस पर खूब लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। कोई उन्हें Hottest snowfall बता रहा है तो कोई उन्हें 'फायर बेबी' बुला रहा है। कोई उन्हें तापमान बढ़ाने का जिम्मेदार बता रहे हैं, तो कोई उनको ठंड लगने को लेकर चिंतित हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें जेम्स बांड गर्ल कहते नजर आ रहे हैं।
बहरहाल, ये पहली बार नहीं है जब महक ने इस तरह की वीडियो पोस्ट की हैं। वे अक्सर अपने हॉट अंदाज में या फिर ट्रैवल की फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। बीते दिनों उन्होंने शॉवर में नहाते हुए और कुछ बिकनी फोटोज भी पोस्ट की थी। बताते चलें, महक डांसर के अलावा फिटनेस फ्रीक भी है और उन्हें ट्रैवल करना भी बहुत पसंद है।


Click it and Unblock the Notifications