कृष 4 से Out हुई्ं प्रियंका चोपड़ा- ऋतिक रोशन की फिल्म में मृणाल ठाकुर की एंट्री!
सुपरस्टार ऋतिक रोशन इस समय फिल्म कृष 4 को लेकर चर्चा में हैं और फैंस इंतजार कर रहे हैं कि वो कब इस फिल्म का एलान करेंगें पहले आ चुकी तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया था और ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का सुपरहीरो बना डाला था। अब इस फिल्म को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि निश्चित ही शानदार और काफी चौकाने वाली हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा नहीं बल्कि कोई और नजर आने वाला है।
ऐसी खबर है कि इस फिल्म में सुपर 30 फेम मृणाल ठाकुर नजर आएंगी और इस बात की सिफारिश खुद ऋतिक रोशन कर रहे हैं। हालांकि ये बात कितनी सही है नहीं कहा जा सकता है और ना ही इसकी आधिकारिक पुष्टि हुई है।

लेकिन गॉशिप गलियारों से कृष 4 के लिए मृणाल ठाकुर का नाम सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि फिल्म काफी पहले ही शुरू होने थी लेकिन राकेश रोशन की बीमारी के कारण ये फिल्म टाल दी गई।
लेकिन अब फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। राकेश रोशन पहले भी फिल्म को लेकर कई हिंट दे चुके हैं। माना जा रहा है कि इस बार फिल्म में ऋतिक रोशन का डबल रोल होगा। यानि कि फिल्म के हीरो भी वही होंगे और विलेन भी वही होंगे।


Click it and Unblock the Notifications