सलमान खान ने किया था REJECT.. अब ऋतिक की ब्लॉकबस्टर में FINAL!
सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' में सलमान के साथ अनुष्का शर्मा ने मुख्य किरदार निभाया था। लेकिन क्या आपको पता है कि इस किरदार के लिए पहले भी एक टीवी एक्ट्रेस को अप्रोच किया गया था! जी हां, वो टीवी एक्ट्रेस हैं मृणाल ठाकुर।
दुनियाभर में 'टाईगर जिंदा है' की ताबड़तोड़ कमाई.. 300 करोड़ पार!
'कुमकुम भाग्य' से लाइमलाइट में आईं मृणाल ठाकुर के सुल्तान में होने की चर्चा थी। लेकिन अचानक ही अनुष्का को फाइनल कर लिया गया। इससे मृणाल थोड़ी दुखी भी हुई थीं। लेकिन अब सलमान की जगह वह ऋतिक रोशन के साथ डेब्यू कर सकती हैं।

जी हां, ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म 'सुपर 30' में मृणाल को फाइनल करने की अफवाह है। फिल्म में वो ऋतिक के पत्नी की भूमिका में दिखेंगी। इस बॉयोपिक फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। बता दें, सुपर 30 बिहार के एक टीचर आनंद कुमार पर बायोपिक है जो आईआईटी के लिए बच्चों को फ्री कोचिंग देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications