Mrunal Thakur- ब्लू बिकिनी में मृणाल ठाकुर ने लगाया हॉटनेस का तड़का, बढ़ जाएगा फैंस का पारा!

मृणाल ठाकुर काफी समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आए दिन सामने आती रहती हैं। अक्सर देखा जाता है कि उनकी तस्वीरों पर फैंस काफी प्यार लुटाते हैं। इस वक्त उन्होने कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो उसके बेहद हॉट लग रहीं हैं और बिकिनी तस्वीरें साझा की हैं। मृणाल ने एक बार फिर से अपनी हॉटनेस से पारा बढ़ा दिया है और लोगों को उनका ये खास अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
मृणाल ठाकुर ने ब्लू बिकिनी में ऐसा कहर ढाया है कि लोग इसपर से नजर नहीं हटा पा रहे हैं। पहली तस्वीर की बात करें तो उसमें पानी ही पानी नजर आ रहा है जबकि दूसरी तस्वीर में खिलखिलाती मृणाल ठाकुर नजर आ रहीं हैं जो कि बेहद हॉट और चमकदार लग रहीं हैं।
तीसरी तस्वीर की बात करें तो वो पानी किनारे बैठकर पोज दे रहीं हैं और बहुत ज्यादा बोल्ड लुक में दिख रहीं हैं। चौथी तस्वीर में वो फूल दिखा रहीं जबकि अगली तस्वीर में वो खुद फूलों के सामने खड़े होकर पोज दे रहीं हैं।
इस तरह की कई तस्वीरें उन्होने पोस्ट कर दी हैं और लोगों को वो काफी पसंद आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ''हमें सिर्फ बिकिनी की तस्वीरे ही चाहिए।'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''मैम आपको अचानक क्या हो गया?''
इसके अलावा एक ने लिखा, ''बेहद हॉट मैडम।'' गौरतलब है कि मृणाल ने किसी तरह के कमेंट पर अपना रिएक्शन नहीं दिया है। मृणाल ठाकुर की इस साल कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहेंगी और इसके लिए वो लगातार तैयारी कर रही हैँ। हमेशा देखा जाता है कि उनके लुक्स पसंद किए जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications