तगड़ा Rumor: मिस्टर इंडिया सीक्वल की कास्ट फाइनल...इस बार भी कपूर!

[गपशप] मिस्टर इंडिया सबकी फेवरिट फिल्मों में से एक है और सबने...करते हैं हम प्यार मिस्टर इंडिया से ज़रूर गाया है। काफी समय से शेखर कपूर की इस फिल्म के सीक्वल की तैयारी चल रही थी। लेकिन ना कास्ट ना कहानी फाइनल हो रही थी।

आखिरकार फिल्म का सीक्वल फाइनल हो चुका है और फिल्म में काम करेंगे अनिल कपूर के ही बेटे हर्षवर्धन कपूर। अगर गपशप गली की अफवाहों पर यकीन करें तो मिस्टर इंडिया सीक्वल पर बोनी कपूर पूरा काम कर चुके हैं और जल्द ही हर्षवर्धन कपूर के साथ फिल्म का काम शुरू हो जाएगा।
[राम लखन रीमेक की फाइनल कास्ट]

फिलहाल हर्षवर्धन कपूर, रंग दे बसंती फेम राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्ज़िया से डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। मिर्ज़िया का लोगो हाल ही में रिलीज़ किया गया। फिल्म में उनके साथ किंगफिशर मॉडल सैयामी खेर भी अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

हालांकि मिस्टर इंडिया से जुड़ी इन खबरों को फिलहाल कोई तूल नहीं दे रहा है लेकिन गपशप गली पूरी तरह आश्वस्त है कि फिल्म को लेकर सब कुछ फाइनल है।

वैसे टाईगर श्रॉफ की जुड़वा सीक्वल सहित ऐसी कई खबरें सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल लिए उड़ रही हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X