..................... Yash Chopra seeks advice from Shah Rukh | अब आदित्य पर भरोसा नहीं: यश चोपडा - Hindi Filmibeat

अब आदित्य पर भरोसा नहीं: यश चोपडा

By Staff

Aditya Chopra
यशराज फिल्म्स का इससे बुरा वक्त कभी नहीं रहा होगा। साल 2007 में एक फ़िल्म को छोड़कर सारी फिल्में फ्लॉप रही और साल 2008 की शुरुवात में ही आई फ़िल्म टशन का जो हाल है वो आप सभी के सामने ही है। यश चोपडा को इस बात से गहरा धक्का लगा है।

अब तक की हर असफलता का दोषी यशराज आदित्य चोपडा को मानते हैं और उन्हें लगता है कि आदित्य का फिल्में चुनने का ढंग बहुत ख़राब हो गया है। यशराज को अपने बैनर का आने वाला वक्त सुरक्षित नहीं लग रहा है। इसीलिए उन्होंने इस बारे में शाहरुख़ खान से सलाह मश्वरा किया है।

यश चोपडा ने तो यहाँ तक कह दिया है कि उन्हें आदित्य पर अब भरोसा नहीं रहा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में आदित्य चोपडा का तलाक भी हुआ है। शायद दिमागी उलझनों ने आदित्य की हालत ऐसी कर दी लेकिन आदि ने भी अब कमर कस ली है और आने वाली फिल रब ने बना दी जोड़ी का निर्देशन भी वो ख़ुद करेंगे।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X