अब गुनगुनाने भी लगी हैं याना

By Staff

Yana Gupta
'बाबूजी जरा धीरे चलो..' पर आइटम नंबर करके बॉलीवुड अभिनेत्री याना गुप्ता ने चाहने वालों की लंबी कतार खड़ी कर दी है लेकिन इस बार वह अपने नृत्य से नहीं बल्कि आवाज से श्रोताओं को घायल करेंगी।
सोमवार को याना ने रिलायंस एडीए ग्रुप के म्यूजिक और होम वीडियो पंजाबी पॉप अलबम 'बैक उंडा दा इंफ्लुएंस' रिलीज की है जिसमें 'आग का दरिया' और 'ना कोई ख्याल', दो गाने उन्होंने गाए हैं।

अलबम रिलीज करने के दौरान मॉडल से अभिनेत्री बनीं याना ने मीडियाकर्मियों से कहा, "मैं कविताएं लिखती थी इसलिए गाने भी लिखने लगी।"

पंजाबी संगीत तैयार करने वाले डीजे डॉक्टर जियुज ने इस अलबम का संगीत भी तैयार किया है। शॉर्टी ए.के.ए. ने अलबम में गुनगुनाकर याना की मदद की है। इसके अलावा दो नई आवाज रविंद्र और कैरामेल को भी अलबम में गाने का मौका दिया गया है।

चेक गणराज्य में जन्मी सेक्सी, मोहिनी याना, जो अंग्रेजी और पिडगीन हिंदी के अलावा स्पेनिश और जापानी भी जानती हैं, ने मीडिया से बताया, "पिछले छह महीने से वह एक अंग्रेजी सोलो अलबम के लिए काम कर रही थीं जो जल्दी ही ब्रिटेन में रिलीज हो रही है।"

'बैक उंडा दा इंफ्लुएंस' में 'सतश्री अकाल' और 'आधी होली मार' को लेकर इसमें कुल 13 ट्रैक्स हैं।

बीबीसी एशियन न्यूज नेटवर्क म्यूजिक चार्ट में 'सतश्री अकाल' नंबर पहले ही टॉप हो चुका है।

मार्केटिंग से जुड़े बिग म्यूजिक ने डॉ. जियुज के साथ मिलकर एक मोबाइल कांटेस्ट 'गेट उंडा दा ग्रूव इन लंदन' का आयोजन भी किया है।

इसमें सीडी और कैसेट्स से जुड़े सवालों के सही जवाब एसएमएस करने वालों को तीन दिन-दो रात लंदन में बिताने का मौका मिलेगा।

प्रतियोगिता में 15 मई तक ऑनलाइन भी भाग ले सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X