जायेद के कान में घुसा पानी

फिल्म में जायेद खान को 60 फीट गहरे पानी में गोता लगाने को कहा गया। अक्षय कुमार तो ठहरे खतरों के खिलाडी, वे 60 क्या 100 फीट गहरे पानी में भी घुस जायें, लेकिन जायेद खान के बस में इतना नहीं है। लेकिन निर्देशक का कहा (सनक) तो मानना ही था, सो लगा दी डुबकी गहरे पानी में।
नतीजा यह हुआ कि उनके कान में ढेर सारा पानी घुस गया और कान में भयंकर दर्द होने लगा। बाद में जब वे डाक्टर के पास गये तो डाक्टर ने उन्हें तब तक आराम करने की सलाह दी, जब तक कि कान के अंदर घुसा हुआ पानी पूरी तरह निकल नहीं जाता। बेचारे जायेद को तबसे पानी में घुसने में ही डर लग रहा है लेकिन निर्देशक है कि मानने को तैयार ही नही है।


Click it and Unblock the Notifications