विवेक ने किया किस: खाया ज़ोरदार चांटा

पिछले 10 दिनों की लगातार शूटिंग के बाद विवेक एक पार्टी में गए. उनके साथ उनके दोस्त अपूर्व लाखिया भी गए थे. जहाँ विवेक ने शराब के दो चार घूँट अन्दर किए वहाँ वो शबाब की तलाश करने लगे.
मौका मिलते ही उन्होंने एक लड़की को धर दबोचा जो कि विदेशी थी. इतना ही नहीं वो लड़की उस इंसान की प्रेमिका थी जिसमे पार्टी दी थी. बस फ़िर क्या था. पहले तो उस लड़की न विवेक को प्यार से समझाने की कोशिश की लेकिन विवेक ने उसे सभी के सामने किस कर दिया.
इसके बाद विवेक को वो ज़ोरदार चांटा पड़ा जिसकी गूँज पूरी पार्टी में सुनाई दी. अपूर्व ने बीच बचाव करते हुए विवेक को वहाँ से निकाला और उसे घर छोड़ दिया. आज इस घटना को चार दिन बीत चुके हैं लेकिन विवेक ने माफ़ी मांगना तो दूर इस बारे में बात करना भी ठीक नहीं समझा.
अपूर्व ने कसम खाई है कि वो आज के बाद विवेक के साथ किसी पार्टी में नहीं जायेंगे.


Click it and Unblock the Notifications