विशाखा को मिला साथ सोने का आफर

ऐसा ही अनुभव विशाखा सिंह को तब हुआ, जब वह एक तेलुगु फिल्म निर्माता से काम मांगने गई थी तो निर्माता ने बडी़ बेशर्मी से अपने साथ सोने का आफर दिया। इससे विशाखा पहले तो बिल्कुल भौंचक्की रह गई और फिर उसने विनम्रता से निर्माता का यह घटिया आफर ठुकरा दिया और वहां से नौ दो ग्यारह हो गई।
विशाखा की पहली फिल्म हम से जमाना थी, हालांकि इसके बाद उसका कैरियर कुछ खास जोर नहीं पकडा़ है लेकिन उसके पास अभिजित सेनगुप्ता की दो और दो पांच और वेंकटेश नायडू की काफी शाप प्रदर्शित होने की राह देख रही है।
विशाखा का जन्म और परवरिश अबु धाबी में हुई। उसने पहले माडलिंग एजेंसी में माडलिंग शुरु की। उसके पिता उसके फिल्मों में काम करने के खिलाफ थे, इसलिए उसने अपने पिता से झूठ बोला कि वह मुंबई में थियेटर करने जा रही है और फिर वह मुंबई आ गई और इस तरह अभिनय में उसका संघर्ष शुरु हुआ।


Click it and Unblock the Notifications