अकेले हैं तो क्या गम है

भले ही उनके सर के बाल सफेद हो गये हैं लेकिन हीरोइनो से रोमांस करने में पीछे नहीं रहते। अमीषा से पहले उनका पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन से भी जमकर रोमांस चला था। उनकी सोसायटी वाले बताते हैं कि दोनो आधी रात में बच्चों की तरह चीखते चिल्लाते और झगडा़ करते थे।
सुष्मिता तो वैसे भी किसी के साथ ज्यादा समय तक प्रेम संबध बनाये रखने में यकीन नहीं करती। सुष्मिता से संबध टूटने के बाद विक्रम भट्ट अमीषा पटेल के नजदीक आ गये। इस गुजराती कन्या से जरुर उनका कुछ साल तक जमकर रोमांस चलता रहा और बीच बीच में दोनो के विवाह की भी अफवाह उड़ने लगी थी।
लेकिन अब उनके बीच सारे संबंध समाप्त हो गये हैं। अमीषा जहां कानव पुरी के साथ जुड गई है, वहीं विक्रम भट्ट अपने लगातार असफल प्रेम संबधो से इतना घबरा गये हैं कि उन्होंने अब अकेले रहने का मन ही बना लिया है। वे आजकल अपनी बेटी को तैराकी सिखाकर अपना समय बिता रहे हैं और यही गीत दुहरा रहे हैं अकेले हैं तो क्या गम है।


Click it and Unblock the Notifications