आख़िर अमीषा और विक्रम का साथ छूटा
शाहिद और करीना के बाद एक और फिल्मी जोड़ी का अंत हो गया है. अमीषा पटेल और विक्रम भट्ट का चार साल पुराना रिश्ता टूट गया है. और इसकी सबसे बड़ी वजह लंदन का एक व्यवसायी कानव पुरी है.
उल्लेखनीय है कि अमीषा और कानव की मुलाकात दिल्ली के एक समारोह में हुई थी और वहीं से शुरू हुई विक्रम और अमीषा की अनबन. बात इतनी बढ़ गई है कि अमीषा विक्रम का घर छोड़कर अपने किसी दोस्त के साथ रहने चली गई है.
उन्हीं विक्रम भट्ट के लिए अमीषा ने अपने माता-पिता को छोड़ा था. और उनपर केस भी कर दिया था. सुनने में आया है कि अमीषा के माता-पिता इस वक्त बहुत खुश है क्यूंकि वो पहले से ही विक्रम भट्ट को पसंद नहीं करते थे.
दूसरी तरफ़ अमीषा का फिल्मी कॅरिअर भी इस समय अच्छा चल रहा है. वे कुनाल कोहली कि अगली फ़िल्म में सैफ और रही के साथ काम कर रही हैं.


Click it and Unblock the Notifications