चक दे विद्या मालवदे

दुर्भाग्य से इसके बाद आई माशूका और बाबी बेदी की यू बाम्सी एंड मी भी सुपर फ्लाफ साबित हुई और साथ ही विद्या का संघर्ष भी बढ गया लेकिन विद्या ने असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी और अपना संघर्ष जारी रखा।
आखिरकार उसका विश्वास रंग लाया और यशराज की फिल्म चक दे इंडिया के जरिये उसने धूम मचा दी। शाहरुख खान की हीरोइन के रुप में उसकी किस्मत का सितारा बुलंद हो गया। शाहरुख के साथ वह इस फिल्म के अलावा सैंट्रो के विज्ञापन में भी दिखाई दी।
वैसे माना जा रहा है कि शाहरुख की संगत से विद्या में अभिनय क्षमता का विकास हुआ है। अब यह सच है कि झूठ, यह तो नहीं मालूम लेकिन उसका कैरियर चमकता जा रहा है, इसमें कोई शक नही है।
विद्या संजय दत्त के साथ किलर, अभय देओल और रणवीर शौरी के साथ जंक्शन जैसी फिल्म कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications