विद्या बालन के सितारे आसमां पर

विद्या ने कहा, "मैं बालीवुड का हिस्सा बनकर अपने आपको भाग्यशाली समझती हूं और ईश्वर की कृपा है की मुझे शुरुआत करने के लिए 'परिणीता' जैसी फिल्म मिली।"
फिल्म 'हे बेबी' के निर्देशक साजिद खान की अगली फिल्म में काम करने के बारे में विद्या ने बताया, "साजिद ने मुझे फिल्म का कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं दिया है। समाचार पत्रों के माध्यम से मुझे सूचना मिली की मैं साजिद की अगली फिल्म में काम कर रही हूं।"
गौरतलब है कि पिछले साल विद्या बालन की पांच फिल्में 'हे बेबी', 'एकलव्य', 'सलामे इश्क', 'गुरु', और 'भूलभुलैया' रिलीज हुई जिसमें उनके अभिनय की सभी ने प्रशंसा की।
फिल्मी पंडित विद्या और अक्षय को इस समय की सबसे हिट जोड़ी करार देते हैं। विद्या ने कहा कि उनको भी अक्षय के साथ काम करना पसंद हैं। उनका कहना है कि अक्षय-कैटरीना की जोड़ी ज्यादा अच्छी दिखती है।
अपने भावी साथी के बारे में अभिनेत्री ने बताया, "मैं अपने परिवार के साथ बहुत खुश हूं हालांकि कभी-कभी मुझे अकेलापन लगता है।"


Click it and Unblock the Notifications