..................... Vidya Balan's Forgetfulness | भुल्लकड़ विद्या बालन - Hindi Filmibeat

भुल्लकड़ विद्या बालन

By Staff

Vidya Balan
विद्या बालन है बडी़ मजे़दार चीज, उसकी कुछ बातें ऐसी हैं जो उसे अन्य हीरोइन से थोडा़ अलग करती हैं। एक तो वह थोडा़ भोली है और दूसरों की हंसी मजाक को जल्दी नहीं समझ पाती है, यही वजह है कि उसे अक्षय कुमार और अजय देवगन तक मूर्ख बना चुके हैं।

दूसरे वह थोडी़ भुल्लकड़ भी है और अकसर अपना जरुरी सामान भूल जाती है। हुआ यूं कि कुछ दिन पहले वह दुबई में एक समारोह में हिस्सा लेने जा रही थी। उसने घर से जाने की पूरी तैयारी की। उसने अपना बैग, कपडे़, मेकअप का सामान, सैंडिल और जो भी जरुरी था, अपने साथ ले लिया और पहुंच गई एयरपोर्ट में।

विद्या जब एयरपोर्ट पहुंची तो उसे याद आया कि वह सब कुछ अपने साथ लाई है लेकिन सबसे जरुरी सामान यानि कि पासपोर्ट तो घर ही भूल गई है। इससे विद्या परेशान हो गई क्योंकि उसकी फ्लाइट ने भी समय से छूट जाना था। आना फानन में विद्या ने अपने घर के नौकर को पासपोर्ट लाने के लिए कहा।

विद्या का घर चेंबुर में है और उसे उम्मीद नहीं थी कि उसका नौकर सही समय पर एयरपोर्ट पहुंच पायेगा। लेकिन नौकर ने भी हार नहीं मानी और पासपोर्ट लेकर आ गया। मजे की बात यह है कि वह फ्लाइट पहुंचने से ठीक पांच मिनट पहले पहुंच गया और विद्या ने चैन की सांस ली। इसके बाद विद्या ने भागते हुए फिल्मी स्टाइल में विमान पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X