गोविंदा ने मेरी ज़िंदगी बदल दी: उपेन पटेल
फ़िल्म मनी है तो हनी है की शूटिंग के दौरान उपेन पटेल को गोविंदा से बहुत कुछ सीखने को मिलाऔर वे इस बात के लिए उनके आभारी भी हैं.
जैसा कि सभी जानते हैं उपेन को हिन्दी बोलनी नहीं आती और उन्हें अपनी हर फ़िल्म में डबिंग करानी पड़ती हैं.
फ़िल्म मनी है तो हनी है की शूटिंग के वक्त उपेन को हिन्दी से संबंधित बहुत सी समस्यायें आयीं जिन्हें गोविंदा ने चुटकी में सुलझा दिया और साथ ही साथ उपेन को बहुत सी बातें भी सिखायीं.
उपेन तो जैसे ची-ची और मनोज बाजपेयी के कायल ही हो गए. इस बारे में गोविंदा ने बताया कि उन्हें उपेन और तुषार जैसे नौजवानों के साथ काम करके बहुत मज़ा आया.


Click it and Unblock the Notifications