..................... Upen Patel becomes intelligent | समझदार हो गये हैं उपेन पटेल - Hindi Filmibeat

समझदार हो गये हैं उपेन पटेल

By Staff

Upen Patel
उपेन पटेल वैसे तो काफी समझदार, आकर्षक और हैंडसम हैं लेकिन बॉलीवुड में वे अब तक अपने गलत निर्णय के कारण अपना कैरियर संवार नहीं पाये हैं। उनकी पिछली फिल्म वन टू थ्री बाक्स आफिस में फ्लाप साबित हुई थी। लेकिन उपेन पटेल अब काफी हद तक समझदार हो गये हैं। वे बॉलीवुड के तौर तरीके सीख चुके हैं।

अंग्रेजी माहौल में पले बढे उपेन पटेल की सबसे बडी़ कमजोरी उनकी हिंदी भाषा रही है, लेकिन उपेन का कहना है कि वे अच्छी हिंदी बोल लेते हैं। उपेन ने कहा कि यह सच है कि उन्हॉने कुछ गलत फिल्मों में काम किया है लेकिन वे अब चुन चुनकर ही फिल्में कर रहे हैं। यही वजह है कि उन्होंने 20 फिल्में ठुकरा दी हैं जिनमें उन्हें अपनी भूमिका पसंद नहीं आई।

उपेन पटेल ने मनी है तो हनी है की शूटिंग पूरी करने के बाद थाईलैंड में मार्शल आर्ट भी सीखा और अब वे पहले से कहीं ज्यादा बेहतर नजर आ रहे हैं। लगता है उपेन पटेल के दिन भी बॉलीवुड में शीघ्र फिरने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X