उदिता और मोहित का ब्रेकअप

ख़बर है कि दोनों एक दूसरे को बिल्कुल वक्त नहीं दे पा रहे थे और खासकर उदिता इन दिनों ज़्यादा व्यस्त हैं। सो दोनों ने मिलकर तय किया कि अब अपने रोमांस को पूर्णविराम दिया जाए और इस रिश्ते को केवल दोस्ती तक ही रखा जाए।
उदिता और मोहित ने लगभग 3 साल तक एक दूसरे का साथ दिया लेकिन दोनों में उतनी आपसी समझ नहीं पनप पाई जो एक ठोस रिश्ते के लिए ज़रूरी है। वैसे भी आजकल इंडस्ट्री का ये फैशन हो गया है। किसी भी रिश्ते का टूटना अब उतना कष्टदायक नहीं रहा। एक छोडो हज़ार मिलते हैं वाला हिसाब हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications