..................... U Me & Mom always on time | यू मी और मॉम हमेशा समय पर - Hindi Filmibeat

यू मी और मॉम हमेशा समय पर

By Staff

Ajay Kajol Tanuja in Rock n Roll
बालीवुड के सितारे अपनी लेटलतीफी के लिए हमेशा बदनाम रहते हैं। कभी भी सेट पर समय से नहीं पहुंचना और देर करना वे अपनी शान समझते हैं। लेकिन आश्चर्यजनक रुप से अजय देवगन, काजोल और तनुजा तीनो जी टीवी के रियलिटी शो राक एंड रोल फैमिली की शूटिंग़ में बिल्कुल सही समय पर पहुंच जाते हैं।

इससे यूनिट के सदस्यों को जहां सुखद आश्चर्य होता है, वहीं शो की शूटिंग भी सही समय पर हो जाती है।

इस शो में काजोल, उसके पति अजय देवगन और मां तनुजा तीनो जज के रुप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। राक एन रोल फैमिली के निर्देशक सतीश दत्त ने अजय, काजोल और तनुजा की प्रशंसा कर कहा कि तीनो शूटिंग शुरु होने से पहले ही समय से पहुंच जाते हैं और उनका इंतजार नहीं करना पडता।

कई बार तो लाइट और कैमरा आदि लगाने में देर हो जाती है तो भी तीनो धैर्यपूर्वक इंतजार करते हैं। अजय, काजोल और तनुजा समय के पाबंद हैं और उनके कारण कभी भी शूटिंग में परेशानी नहीं होती।

सतीश ने बताया कि खाली समय में अजय और काजोल, तनुजा के साथ बैठकर प्रतियोगियों को अंक देने के लिए राइटिंग पैड में मार्डन आर्ट बनाते हैं। बालीवुड के लेटलतीफ सितारों को काम के प्रति इमानदारी और समय की पाबंदी इस राक एंड रोल फैमिली से सीखनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X