..................... Twinkle is decorating Kareena's flat | टिंवकल सजा रही है करीना का घर - Hindi Filmibeat

टिंवकल सजा रही है करीना का घर

By Staff

Kareena Kapoor
अक्षय कुमार की पत्नी टिंवकल खन्ना ने बालीवुड की अनेक हस्तियों की घर सजाये हैं, यानि कि उनके घर की डेकोरेशन की है. वह सफल इंटीरियर डिजाइनर साबित हुई है. रानी मुखर्जी और तब्बू के घर की डेकोरेशन के बाद वह अब करीना कपूर के घर का डेकोरेशन भी करने में जुटी हुई है.

करीना ने खार की एक शानदार इमारत में दो नये फ्लैट खरीदे हैं, एक स्वयं के लिए और दूसरा अपनी मां बबीता के लिए. इस समय फिलहाल करीना और बबीता बांद्रा के पार्क एवेन्यू में रह रहे हैं. करीना के घर की पूरी साज संवार की जिम्मेदारी टिंवकल ने उठा रखी है.

करीना ने इस बारे में कहा कि टिंवकल उसकी पुरानी दोस्त है और वह उसकी पसंद व नापसंद अच्छी तरह जानती है, यही वजह है कि वह टिंवकल को अपने घर के इंटीरियर की जिम्मेदारी देकर निश्चिंत हो गई है. ज्ञात हो कि करीना ने यह नया फ्लैट अपने प्रेमी सैफ अली खान के फ्लैट से थोडी दूर पर ही लिया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X