..................... Tulip has never faced Casting Couch | कास्टिंग काउच का शिकार नहीं ट्यूलिप - Hindi Filmibeat

कास्टिंग काउच का शिकार नहीं ट्यूलिप

By Staff

Tulip Joshi
फेमिना मिस इंडिया की विजेता सूची में भले ही ट्यूलिप जोशी का नाम दर्ज नहीं हो पाया हो लेकिन बालीवुड में आरंभिक असफलता के बाद उसके कदम मजबूती से जमते जा रहे हैं।

माडल से अभिनेत्री बनी ट्यूलिप की पहली और महत्वाकांक्षी फिल्म मेरे यार की शादी है फ्लाप साबित हुई और साथ ही ट्यूलिप को भी अपनी अभिनय क्षमता को लेकर आलोचना का शिकार बनना पडा।

लेकिन अपनी अगली फिल्म मातृभूमि में इस खूबसूरत अभिनेत्री ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया और साबित किया कि वह बालीवुड में लंबी पारी खेलेगी।

ट्यूलिप ने कभी नहीं सोचा था कि वह बालीवुड में अपना कैरियर बनायेगी। उसकी रुचि खेल की तरफ थी और वह राष्ट्रीय स्तर की खिलाडी थी। लेकिन कुछ कारणवश वह इसे जारी नहीं रख सकी। इसके बाद वह माडलिंग की तरफ मुडी और फिर बालीवुड उसका प्रवेश हुआ।

कास्टिंग काउच के बारे में ट्यूलिप ने बताया कि वह भाग्यशाली है कि उसे इंडस्ट्री में कभी भी कास्टिंग काउच का शिकार नहीं बनना पडा। ट्यूलिप ने कहा कि ऐसी स्थिति आने पर वह पहले ही स्पष्ट कर देती है कि उसे किसी के साथ समझौता नहीं करना है।

बालीवुड में भी वाकई ट्यूलिप एक खिलाडी ही है जो अन्य अभिनेत्रियों की तरह समझौता करने की बजाय अपनी मेहनत और प्रतिभा पर विश्वास करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X