तनुश्री ने मारा जोरदार थप्पड़
ऐक्ट्रेस तनुश्री दत्ता हाल ही में नए साल पर बंगलोर में परफोर्म करने गई थी. जैसे ही वो स्टेज पर जा रही थी तो बीच में ही पब्लिक में से किसी ने उनका हाथ पकड़ लिया और तभी तनुश्री ने उसे थप्पड़ मार दिया.
तनुश्री का कहना है कि न तो उन्होंने अश्लील कपड़े पहने थे और न ही वो किसी तरह का शोर कर रही थी. उन्हें इस बात का आश्चर्य हुआ और ये भी देखा कि फ़िल्म ऐक्ट्रेस होने के नाते उनकी सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतज़ाम नहीं किए गए थे.
इसी तरह कि घटना कोइना मित्रा के साथ भी हुई थी और वहाँ भी ताबुश्री मौजूद थी. तनुश्री ने लोगों से एक ही सवाल पूछा कि क्या फ़िल्म ऐक्ट्रेस कि कोई इज्ज़त नहीं होती ??


Click it and Unblock the Notifications