खुद को आलसी मानती है तनुश्री

इसमें कोई शक नहीं कि तनुश्री ने कम समय में ही कामयाबी हासिल की। लेकिन वह अपनी इस कामयाबी से खुश नहीं है। वह बालीवुड में पूरी तरह से छा जाना चाहती है। तनुश्री ने कहा कि वह बडे बैनर की बेहतरीन फिल्में कर रही है, जिसका नतीजा शीघ्र सामने आयेगा।
हाल ही में फिल्म हार्न ओ के प्लीज में उसका नाना पाटेकर से विवाद हो गया था, जिस कारण उसे आइटम गीत से हटाकर उसकी जगह राखी सावंत को ले लिया गया था। इस पूरे मामले में तनुश्री को काफी अपमान सहन करना पडा।
तनुश्री अपने आप को बेहद आलसी मानती है। उसका कहना है कि जब उसे शूटिंग से फुरसत मिलती है तो वह घर में बडी देर तक नहाना पसंद करती है। वह खूब भोजन करने का आनंद लेती है और देर तक सोती है। वह तभी नींद से उठती है जब उसे रात्रि भोजन करना होता है या कोई फिल्म देखनी होती है।
तनुश्री वार्नस ब्रादर की फिल्म सास बहू और सेंसेक्स कर रही है। तनुश्री भले ही कितनी आलसी हो लेकिन अंगप्रदर्शन में वह बिल्कुल आलसी नहीं है और यही वजह है कि उसके प्रशंसको को उसकी फिल्म का इंतजार रहता है।


Click it and Unblock the Notifications